फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत किसे मिलते हैं 500 रुपये? यहां जानें

Tue, 18 Nov 2025 06:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Scheme: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत किसानों को कई आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जिसमें से एक है 500 रुपये की आर्थिक मदद करना।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई ऐसी योजनाएं चलाती हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर वो लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

इस पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना की शुरुआत सितंबर 2023 में की गई थी। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के तहत मिलने वाले 500 रुपये का लाभ क्या आपको मिल सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं योजना से जुड़ने के बाद?
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना के तहत एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इसके लिए आपको एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और ये ट्रेनिंग कुछ दिनों की होती है जिसमें आपको आपके काम को और बेहतर करने के बारे में बताया जाता है। इस ट्रेनिंग के चलने तक रोजाना आपको 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। जो इस योजना के लिए पात्र होता है सिर्फ उसे ही इसका लाभ मिलता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। ये आर्थिक मदद टूलकिट खरीदने के लिए की जाती है
  • योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी दी जाती है। ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर यानी 5 प्रतिशत की दर पर देने का प्रावधान है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जब आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको पहले तो एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। आपको इस लोन को 18 महीनों में वापस करना होता है
  • पहले लिए हुए लोन को लौटाने के बाद आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन मिल सकता है। इसके लिए आपको 30 महीनों का समय मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से?
  • अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आप संबंधित अधिकारी से मिलकर अपना आवेदन करवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। फिर यहां पर लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें