फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आपको मिल सकता है 3 लाख रुपये का लोन? जानें इस सरकारी योजना के बारे में

Sat, 17 Jan 2026 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। जो भी लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए किसे लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाएं चला रहे हैं जिनसे करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें कई तरह की अलग-अलग योजनाएं हैं। जैसे, किसी योजना में सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जा रही है तो कई योजनाओं के जरिए सब्सिडी या अन्य तरह से मदद दी जाती है।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। सितंबर 2023 में शुरू हुए इस योजना के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। वैसे, तो इस योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। पर इसमें 3 लाख रुपये का लोन भी मिलता है। तो चलिए जानते हैं वै कौन लोग हैं जो इस योजन के तहत मिलने वाले लोन का लाभ ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए किसे लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं?
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए किसे लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
ये लोग भी जुड़ सकते हैं योजना से
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए किसे लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिलता है लोन?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोन भी मिलता है, जो सस्ती ब्याज दर पर मिलता है
  • ये लोन पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का मिलता है
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपेय का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • जो लोग योजना से जुड़े हैं और अपना काम शुरू करना चाहते हैं, वे इस लोन को ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए किसे लोन मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
और क्या लाभ मिलते हैं?
  • योजना से जुड़ने के बाद सबसे पहले आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
  • ये ट्रेनिंग एडवांस लेवल की होती है जिसमें आपको आपके काम से जुड़ी चीजें सिखाई जाती हैं
  • जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना आपको 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें