फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और कौन है पात्र? आवेदन से पहले यहां जानें

Sat, 14 Dec 2024 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना। इस योजना को पिछले साल शुरू किया गया था। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Details in Hindi: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। केंद्र सरकार की इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आपको भी इस योजना से जुड़ना है तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की क्या पात्रता है और इस योजना के अंतर्गत क्या-क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?
  • जो नाव निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो मालाकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता इस योजना के लिए पात्र हैं।

सूची में दिए गए ये लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से ज्यादा होना जरूरी है। तभी जाकर आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
  • जब आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में जितने दिन तक लाभार्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है उतने दिन तक आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • योजना के अंतर्गत इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करते हैं तो आपको लोन का लाभ भी मिलता है
  • ये लोन लाभार्थियों को बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
  • पहले आपको एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इसके बाद आपको दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें