फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने पर आपको क्या लाभ मिलेगा? ऐसे करें चेक

Sat, 27 Apr 2024 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। जहां राज्य की योजनाओं का लाभ सिर्फ प्रदेश की जनता तक सीमित होता है, तो वहीं केंद्र की योजना का लाभ पूरे देश के लोगों को मिलता है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया। इस योजना का मकसद 18 पारंपरिक व्यापारों और इनमें काम करने वाले लोगों की आर्थिक मदद करना और उन्हें सक्षम बनाना है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है, इसके लिए एक पात्रता सूची है। जिसके तहत मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी...
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग, पत्थर तराशने वाले, लोहार, सुनार, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार और मूर्तिकार पात्र हैं और ये लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock
मिलने वाले लाभ ये हैं:-
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए लाभार्थी को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • साथ ही इसमें इसेंटिव की भी सुविधा है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Istock
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके, जिसके लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • बिना सिक्योरिटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये और फिर इसे चुकाने के बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपये के लोन की व्यवस्था भी इस योजना के अंतर्गत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें