फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: क्या ई-आधार डाउनलोड करना है जरूरी? आखिर क्या है ये? यहां समझें आसान शब्दों में

Sat, 27 Apr 2024 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
e-Aadhaar: आप किसी सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं, सब्सिडी लेना चाहते हैं, बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं, लोन लेना चाहते हैं, अपनी पहचान बताना चाहते हैं या फिर सिम कार्ड लेने जैसे कई दूसरे काम करना चाहते हैं? ऐसे में आपको आधार कार्ड की खासी जरूरत पड़ती है। आज के दौर में ये सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक जो है, लेकिन क्या आप ई-आधार के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि ये है क्या और क्या ये सभी के लिए जरूरी है? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि ई-आधार है क्या और इसे आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं जैसी कई जरूरी बातें। तो चलिए जानते हैं ई-आधार के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे। - फोटो : Istock
क्या है ई-आधार?
  • दरअसल, ई-आधार आपके आधार कार्ड की एक डिजिटली कॉपी होती है, जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में रख सकते हैं। ई-आधार के होने पर आपको अपने असली आधार कार्ड को साथ नहीं रखना होता और ये हर जगह काम आ जाता है। साथ ही इसके गुम होने या फटने का भी डर नहीं रहता।
विज्ञापन

3 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे। - फोटो : istock
कैसे प्राप्त कर सकते हैं ई-आधार?

स्टेप 1
  • अगर आप ई-आधार प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इसे डाउनलोड करना होता है
  • आपको इसके लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होता है
  • वेबसाइट पर आपको सबसे पहले अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होता है

4 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भरना होता है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • आपको करना ये है कि इस आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब जब आप ओटीपी भर चुके हैं, तो आपको इसके बाद अपनी कुछ जरूरी जानकारियां यहां पर भरनी है
  • इसके बाद आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाता है
  • ध्यान रहे इसमें पासवर्ड लगा होता है, जो आपके नाम के शुरुआती 4 कैपिटल अक्षर और फिर जन्म का साल होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें