फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Ujjwala Yojana Lpg Subsidy Increase: एलपीजी गैस सिलिंडर पर 300 रुपये सब्सिडी, जानें कैसे करें चेक

Mon, 06 Apr 2026 01:29 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy: अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि आपको 300 रुपये सब्सिडी मिल रही ही यै नहीं। आप यहां सब्सिडी चेक करने का तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : Amar Ujala
LPG Cylinder Susidy Increase: एलपजी गैस सिलिंडर को चल रही चर्चाओं के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत सरकार ने एलपीजी गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ना का फैसला किया है।

अब सब्सिडी 300 रुपये मिलेगी। इसका लाभ सीधे तौर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलेगा। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर सिलिंडर का लाभ ले रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं। आगे आप सब्सिडी चेक करने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : ANI
कितनी बढ़ी सब्सिडी?
  • एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी 300 है
  • जो लोग बतौर लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं यानी जिन लोगों ने इस योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन लिया है, सिर्फ उन्हें ही इस सब्सिडी का लाभ मिलता है
विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : Adobe Stock
सब्सिडी आपको मिल रही है या नहीं?

स्टेप नंबर 1
  • आप अगर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं और आपको ये चेक करना है कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नही, तो आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/mylpg.html पर जाना होता है
  • इसके बाद आपको गैस कंपनी के आइकन दिखेंगे

4 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • आपके पास जिस कंपनी का एलपीजी गैस सिलिंडर है, आपको उस कंपनी के आइकन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 17 डिजिट की एलपीजी आईडी भरनी है
  • आप चाहें तो आईडी की जगह पर मोबाइल नंबर भी दर्ज कर सकते हैं और फिर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
  • फिर आपको व्यू कंटेंट/रिफिल हिस्ट्री पर क्लिक करना है और सब्सिडी अमाउंट और बैंक स्टेटस वाले कॉलम पर जाना होता है
  • इसके बाद आप यहां पर जान पाएंगे कि आपके खाते में सब्सिडी के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें