New Gas Connection: अगर कुछ साल पीछे जाएंगे तो नजर आता है कि लोग चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थे, लेकिन अब वक्त बदल चुका है क्योंकि लगभग सभी दूर-दराज गांवों तक में गैस कनेक्शन पहुंच चुका है। एलपीजी गैस कनेक्शन के इस्तेमाल से लोग लकड़ी के चूल्हों से दूरी बना रहे हैं जिससे पर्यावरण को बचाने में भी मदद मिल रहा है। साल 2014 के बाद से उज्जवला योजना के जरिए लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए। ऐसे में अब गैस कनेक्शन लेना पहले की तुलना में आसान नजर आता है। इसलिए अगर आपने अब गैस कनेक्शन नहीं लिया है या आपको नया गैस कनेक्शन चाहिए, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...