फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Swamitva Yojana: क्या है प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, क्या मिलते हैं लाभ और क्या है पात्रता? यहां जानें सबकुछ

Fri, 11 Feb 2022 02:24 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, क्या मिलते हैं लाभ और क्या है पात्रता? - फोटो : iStock
गांव के लोगों को भी शहरी क्षेत्र जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सरकार पीएम स्वामित्व योजना चला रही है। इसके तहत गांव के उन लोगों को अपने जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा है, जिनकी जमीन किसी भी सरकारी आंकड़े में दर्ज नहीं है। दरअसल, ऐसे कई लोग हें जिनकी जमीन किसी भी सरकारी आंकड़ों में दर्ज नहीं है, जिससे उनकी जमीन पर कब्जा होने का खतरा रहता है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को शुरुआत की है। केंद्र सरकार द्वारा इस स्कीम की शुरुआत साल 2020 में अप्रैल के महीने में की थी। ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के तहत तकनीक का इस्तेमाल करके सरकार ग्रामीण भारत को भी सशक्त और मजबूत बनाने की कोशिश में है।
विज्ञापन

2 of 5
क्या है प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, क्या मिलते हैं लाभ और क्या है पात्रता? - फोटो : iStock
कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ 
  • इस योजना के तहत  ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है, कि आखिर इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा और लाभ पाने के लिए क्या करना होगा? 
विज्ञापन

3 of 5
क्या है प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, क्या मिलते हैं लाभ और क्या है पात्रता? - फोटो : iStock
  • खास बात ये है कि इसके लिए गांव में रहने वाले लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड के लिए योजना के तहत आवेदन करने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा जैसे-जैसे ग्रामीण भारत में सर्वे और मैपिंग का काम होता जाएगा वैसे-वैसे ही लोगों को उनकी जमीन का प्रॉपर्टी कार्ड मिलता जाएगा।

4 of 5
क्या है प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, क्या मिलते हैं लाभ और क्या है पात्रता? - फोटो : iStock
  • ध्यान रखें कि जिन लोगों के पास उनकी जमीन के कागज पहले से मौजूद हैं, उन लोगों को तुरंत अपने कागजात की फोटोकॉपी जमा कराने होंगो। जबकि, जिन लोगों के पास जमीन के कागज नहीं हैं, उन्हें सरकार घिरौनी नाम का एक दस्तावेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, क्या मिलते हैं लाभ और क्या है पात्रता? - फोटो : iStock
लोगों को मिलेंगे ये फायदे
  • आपको जानकारी होनी चाहिए कि इस योजना के तहत लोगों को कई लाभ मिलेंगे। जमीन खुद के नाम होने से लोग उसे आसानी से बेच या खरीद पाएंगे। साथ ही बैंक से लोन मिलने में भी आसानी होगी। साल 2021 से 2025 तक इस योजना के तहत 6.62 लाख गांवों को शामिल करने की प्लानिंग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें