फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM SBY: मात्र 20 रुपये खर्च करके उठा सकते हैं 2 लाख रुपये का लाभ, जानिए क्या है स्कीम

Fri, 07 Jul 2023 12:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock
PM Suraksha Bima Yojana: देश में विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए सरकार कई तरह की स्कीम्स चला रही है। देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिवार का पूरा आधार मुखिया पर खड़ा होता है। अगर परिवार के मुखिया के साथ कोई दुर्घटना हो जाए। ऐसे में पूरे परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। स्कीम के अंतर्गत आप महज 20 रुपये खर्च करके पूरे 2 लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा इस स्कीम की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock
अगर किसी व्यक्ति ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ ले रखा है। ऐसे में अगर बीमा धारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत पूर्ण रूप से विकलांग होने पर बीमाधारक को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर बीमाधारक आंशिक रूप से विकलांग होता है। ऐसे में उसको 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 14वीं किस्त? क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है योजना का लाभ

4 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको हर साल प्रीमियम राशि का भुगतान करना होता है। प्रीमियम के पैसे हर साल 31 मई को अपने आप बैंक से ऑटो डेबिट हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : iStock
इस स्कीम में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 70 साल के बीच है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कवर की अवधि 1 जून से लेकर 31 मई तक होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें