फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Suraksha Bima Yojana: केंद्र सरकार की इस स्कीम में करिए 20 रुपये का निवेश, मिलेगा 2 लाख का लाभ

Mon, 27 Mar 2023 11:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock
PM Suraksha Bima Yojana: देश में गरीब लोगों को सुरक्षा बीमा कवर के साथ जोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस स्कीम में आप बेहद ही कम प्रीमियम राशि का भुगतान करके सुरक्षा बीमा पा सकते हैं। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को साल 2015 में शुरू किया था।

इस स्कीम में आप महज 20 रुपये का भुगतान करके 2 लाख रुपये के सुरक्षा बीमा का लाभ पा सकते हैं। योजना के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नॉमिनी को पैस दे दिए जाते हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। देश में कई लोग इस स्कीम में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिलता है बीमा कवर का लाभ

  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अगर बीमा धारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है।
  • इस स्थिति में बीमाधारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को दो लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

पूर्ण रूप से विकलांग होने पर मिलते हैं इतने रुपये

  • वहीं अगर बीमाधारक पूर्ण रूप से विकलांगता का शिकार होता है।
  • इस स्थिति में उसको 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है।
  • इसके अलावा अगर पॉलिसी होल्डर आंशिक विकलांग होता है। ऐसी स्थिति में उसको 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

4 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : iStock

31 मई को ऑटो डेबिट होती है प्रीमियम की राशि

  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का लाभ पाने के लिए आपको हर साल प्रीमियम राशि को भरना होता है।
  • प्रीमियम की राशि आपके बैंक अकाउंट से हर साल 31 मई को ऑटो डेबिट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शर्तें

  • अगर आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए।
  • इस स्कीम में 18 से 70 साल के बीच के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस स्कीम की बीमा कवर की अवधि 1 जून से 31 मई तय की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें