PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। 60 की उम्र के बाद मजदूरों और श्रमिकों के समक्ष कई तरह की आर्थिक परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। बुढ़ापे के दौरान उनके पास आमदनी कमाने का भी कोई रास्ता नहीं बचता। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को शुरू किया है। योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद मजदूरों और कामगारों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana
- फोटो : Istock
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप ईएसआईसी या ईपीएफओ के सदस्य हैं, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana
- फोटो : Istock
मान लीजिए आपकी उम्र 18 साल है। इस दौरान आप श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के बाद हर महीने 55 रुपये का निवेश शुरू करते हैं। ऐसे में जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana
- फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। इस तरह आप आसानी से श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।