Ladli Laxmi Yojana: आज हम आपको मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाडली लक्ष्मी योजना है। इस स्कीम की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में की थी। योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस स्कीम के जरिए सरकार राज्य में लड़कियों की शिक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहती है। लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सरकार एक ऐसी आधारशिला रखना चाहती है, जिसके जरिए बेटियां अपने भविष्य को उज्ज्वल कर सकें। इसके अलावा समय की जरूरत को समझते हुए हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत की है, जिसके जरिए सरकार बेटियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Ladli Laxmi Yojana
- फोटो : Istock
लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म के बाद लगातार उसके पहले पांच सालों तक 6-6 हजार रुपये सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना की निधि में जमा किए जाते हैं। इसके बाद बेटी जब कक्षा 6 में पहुंचती है। उस दौरान बेटी को 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
Ladli Laxmi Yojana
- फोटो : Istock
वहीं कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर बेटियों को 4 हजार, कक्षा 11वीं में 6 हजार, कक्षा 12वीं में 6 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं बेटी की आयु जब 21 वर्ष की हो जाती है। उस दौरान सरकार उसको 1 लाख रुपये का अंतिम भुगतान करती है।
4 of 5
Ladli Laxmi Yojana
- फोटो : Istock
इस योजना में आवेदन करने से पहले आपको पात्रता से जुड़ी जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है। योजना में आवेदिका के माता पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए। इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बेटियां ही उठा सकती हैं।
इस स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता का पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।