फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shram Yogi Mandhan Yojana: 55 रुपये के निवेश पर जीवन भर मिलेगी 3 हजार की पेंशन, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

Tue, 09 Aug 2022 05:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। जीवन के अंतिम पड़ाव पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर हो जाती है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक खास योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। योजना के अंतर्गत मजदूरों और श्रमिकों को हर महीने सरकार द्वारा 3 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। स्कीम के तहत मजदूरों और श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए किया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इस योजना का लाभ ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य नहीं उठा सकते हैं। श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है। ऐसे में आप इस स्कीम में हर महीने 55 रुपये निवेश करके 60 की उम्र के बाद 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको Click Here To Apply Now के विकल्प का चयन करना होगा। 

4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इसके बाद Self Enrollment के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके आगे की प्रक्रिया के लिए प्रोसीड करना है। नेक्स्ट स्टेप पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करके जेनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इसके बाद ओटीटी वेलिडेट करके अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को वेबसाइट पर अपलोड करें। अब आपको अपने फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकलवाना है। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपना आवेदन श्रम योगी मानधन योजना में कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें