फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जारी करेंगे 15वीं किस्त, 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

Wed, 15 Nov 2023 08:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
PM Kisan Yojana: आज किसानों के खाते में आएगी 15वीं किस्त। - फोटो : Amar Ujala
15th Installment of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है, जिनके जरिए किसानों को आर्थिक मदद के अलावा अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। ऐसे में आज यानी 15 नवंबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी 15वीं किस्त जारी करेंगे। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
PM Kisan Yojana: आज किसानों के खाते में आएगी 15वीं किस्त। - फोटो : istock
आज जारी होगी 15वीं किस्त
  • दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक 14 किस्त का लाभ मिला चुका है। बीती 27 जुलाई को ये किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद आज 15वीं किस्त जारी होगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
PM Kisan Yojana: आज किसानों के खाते में आएगी 15वीं किस्त। - फोटो : istock
  • इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में स्थित खूंटी जाएंगे और यहां से 15वीं किस्त को डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे।

4 of 7
PM Kisan Yojana: आज किसानों के खाते में आएगी 15वीं किस्त। - फोटो : istock
इतने मिलेंगे पैसे
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार भी लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा। इससे पहले 14वीं किस्त में भी लगभग इतने ही किसानों को लाभ दिया गया था। वहीं, लाभार्थियों को किस्त के रूप में 2 हजार रुपये मिलेंगे, जो उनके बैंक खाते में आएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
PM Kisan Yojana: आज किसानों के खाते में आएगी 15वीं किस्त। - फोटो : istock
ऐसे कर पाएंगे चेक:-
  • किस्त जारी होने के बाद आपके बैंक खाते में पैसे आए हैं या नहीं, ये चेक करने के लिए आपके पास एक मैसेज आता है जो आपके बैंक की तरफ से होता है। इसमें बताया गया होता है कि आपके बैंक खाते में पैसे आ चुके हैं
विज्ञापन

6 of 7
PM Kisan Yojana: आज किसानों के खाते में आएगी 15वीं किस्त। - फोटो : istock
  • अगर आपके पास मैसेज नहीं आता है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर वहां से मिनी स्टेटमेंट निकालकर या अपने खाते का बैलेंस चेक करके भी जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
PM Kisan Yojana: आज किसानों के खाते में आएगी 15वीं किस्त। - फोटो : istock
  • अगर आपके पास एटीएम कार्ड नहीं है, तो फिर आप अपने बैंक जाकर भी ये जान सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। इसके लिए अपने साथ अपनी बैंक की पासबुक ले जाना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें