फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: क्या अब किसानों को 6000 रुपये की जगह मिलेंगे सालाना 10000 रुपये? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Wed, 23 Sep 2026 10:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को फिलहाल हर साल 6000 रुपये मिलते हैं। वहीं, अगले साल से यह रकम बढ़ाकर 10000 रुपये किए जाने की चर्चा है, लेकिन क्या सच में ऐसा होने वाला है? अगर ऐसा हो जाता है तो ये किसानों के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे बढ़कर 1000 रुपये सालाना होने वाले हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

यह राशि तीन बराबर किस्तों में (2-2 हजार रुपये की) किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है। वहीं, अब चर्चा है कि क्या पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले 6000 रुपये को बढ़ाकर 10000 रुपये किया जा सकता है? लेकिन क्या सच में ऐसा होने जा रहा है? चलिए जानते हैं इस पर क्या अपडेट है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे बढ़कर 1000 रुपये सालाना होने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
10 हजार रुपये मिलने की क्यों हो रही चर्चा?
  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठती रही है
  • इसी बीच अब यह चर्चा सामने आई है कि अगले साल से किसानों को मौजूदा 6000 रुपये के बजाय सालाना 10000 रुपये दिए जा सकते हैं
  • पिछले दिनों भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी के सदस्य डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने इस संबंध में संकेत दिए थे
विज्ञापन

3 of 5
क्या पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे बढ़कर 1000 रुपये सालाना होने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • उनके मुताबिक, किसानों की आमदनी बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर सरकार गंभीर है
  • इसी संदर्भ में पीएम किसान योजना की सालाना सहायता राशि को बढ़ाकर 10000 रुपये करने का विचार सामने आया है
  • हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि 10000 रुपये सालाना किए जाने का अभी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है

4 of 5
क्या पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे बढ़कर 1000 रुपये सालाना होने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
अभी कितना मिलता है लाभ?
  • पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं
  • यह रकम 2-2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में पहुंचती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे बढ़कर 1000 रुपये सालाना होने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना को 2031 तक के लिए मंजूरी
  • केंद्र सरकार ने 2026-27 से 2030-31 तक पीएम किसान योजना को जारी रखने की मंजूरी भी दी है
  • इसके लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें