PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Kist Eligibility Criteria: अगर आप एक किसान हैं तो सरकार आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। आप इन योजनाओं से जुड़कर कई तरह के आर्थिक या अन्य तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना को सिर्फ किसानों के लिए ही चलाया जाता है।
केंद्र सरकार इस योजना का संचालन करती है और अगर आप भी बतौर किसान इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़कर सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इस बार इस योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कई किसान ऐसे हो सकते हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह जाए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये किसान कौन हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...