फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिल सकती है 17वीं किस्त या नहीं? एक क्लिक में यहां जान सकते हैं किसान

Sat, 23 Mar 2024 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
17वीं किस्त किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock
PM Kisan Nidh Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती है। इनमें स्वास्थ्य, आवास, बीमा, पेंशन, राशन, रोजगार, शिक्षा जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़े हैं, तो क्या आप जानते हैं कि आपको अगली आने वाली 17वीं किस्त मिल पाएगी या नहीं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं क्या आपको ये किस्त मिल सकती है या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
17वीं किस्त किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock
कब आ सकती है 17वीं किस्त?
  • दरअसल, 16वीं किस्त बीती 28 फरवरी 2024 को आई थी। वहीं, अब बारी 17वी किस्त की है। दूसरी तरफ हर किस्त चार महीने बाद जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जून-जुलाई में आ सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
17वीं किस्त किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock
जानें किन किसानों को मिल सकती है किस्त और किन लोगों की अटक सकती है किस्त?

नंबर 1
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है और अगर आप ये करवा चुके हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
17वीं किस्त किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपको भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। पर अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। वहीं, अगर आप भू-सत्यापन करवाते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
17वीं किस्त किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपने पीएम किसान योजना में आवेदन किया है, लेकिन अगर आपके फॉर्म में कोई गलती है या आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है आदि। तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें