फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अगर एप से नहीं बनवा पा रहे आयुष्मान कार्ड तो ये भी है आवेदन का एक अन्य तरीका, यहां जानें

Mon, 28 Oct 2024 08:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना के जरिए पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का सुविधा दी जाती है। अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हुए हुए हैं और लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Registration Process in Hindi: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए एक बड़े वर्ग को और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसके लिए इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। अब आप आयुष्मान भारत योजना को ही देख लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसके तहत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। वहीं, इस कार्ड को आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक एप से बनवा सकते हैं, लेकिन अगर आप एप से आपको आवेदन करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप ऑफलाइन तरीके से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe stock
लाभ क्या मिलता है?
  • जो लोग आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र होते हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी एप से आयुष्मान कार्ड के आवेदन में कोई दिक्कत आ रही है तो फिर आप ऐसे में ऑफलाइन तरीके से ये कार्ड बनवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर मौजूद संबंधित अधिकारी से आपको मिलना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • आपको उन्हें बताना है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं
  • ऐसे में सबसे पहले आपकी पात्रता चेक की जाती है
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • रजिस्ट्रेशन के कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • उन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, कोई अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें