फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: नहीं अटकेगी 15वीं किस्त, किसान फटाफट करा लें ये दो काम

Mon, 28 Aug 2023 11:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से दो काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Istock
15th Installment of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। ऐसे में इन योजनाओं पर सालाना करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी ऐसा करके किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसी कड़ी में अब बारी 15वीं किस्त की है। ऐसे में किसानों के लिए कुछ काम करवाने जरूरी है, क्योंकि अगर वो ये काम नहीं करवाते हैं तो वो किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से दो काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
ये हैं वो काम:-

पहला काम
  • दरअसल, इसमें पहला काम है ई-केवासी करवाना। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। पर अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से दो काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं
  • इसके अलावा आप बैंक में जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं
  • वहीं, आप आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से खुद ही इस काम को कर सकते हैं।

4 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से दो काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए लैंड सीडिंग करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आप भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इस काम को करवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
15वीं किस्त के लिए कौन से दो काम करवाने जरूरी है? - फोटो : PTI and Istock
कब आ सकती है 15वीं किस्त?
  • बीती 27 फरवरी को योजना से जुड़े पात्र किसानों को 14वीं किस्त मिली। पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे थे। वहीं, बात अगर 15वीं किस्त की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्तूबर या नवंबर में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें