PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को कवर किया जा रहा है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन करती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जिसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। हाल ही में योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में 12वीं किस्त भेजी गई। लेकिन योजना से जुड़े कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके बैंक खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इसलिए किसान परेशान भी हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस आपको एक काम करना है जिससे आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...