PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के जीवन स्तर को ठीक करना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी सिलसिले में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। देश भर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। बदले गए नियम के तहत अब पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय राशन कार्ड की जानकारी को देना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बनवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
बदले गए नियम के तहत अब पीएम किसान योजना के पोर्टल पर राशन कार्ड के नंबर को देना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा आपको पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के समय अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी पीडीएफ कॉपी बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
वहीं आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और घोषणापत्र जैसे प्रमुख दस्तावेजों की हार्ड कॉपी को जमा करने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। किसानों को केवल इन डॉक्यूमेंट्स की पीडीएफ फाइल्स को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
4 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
अब तक देशभर में करोड़ों किसानों को कुल 11 किस्त का लाभ मिल चुका है। वहीं 12वीं किस्त के पैसे भी आने वाले कुछ महीनों में किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
अगर आप भी 12वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2022 है। ई-केवाईसी न कराने पर आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।