पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी होगी।
- फोटो : Adobe Stock
इस शहर से जारी होगी 21वीं किस्त
- पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से है। आज यानी 19 नवंबर 2025 को ये इंतजार खत्म हो जाएगा। दक्षिण भारतीय जैविक कृषि महासंघ की ओर से इस महीने 19, 20 और 21 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर स्थित कोडिसिया परिसर में तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। यहीं से ही 21वीं किस्त भी जारी की जाएगी।