फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: तीन दिन पहले पीएम मोदी ने जारी की थी 13वीं किस्त, इस सरल तरीके से करें चेक पैसा आया या नहीं

Thu, 02 Mar 2023 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
13वीं किस्त नहीं आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: हमारे देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए सरकार जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाती है। एक तरफ जहां राज्य सरकारें, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, आवास योजना, पेंशन, बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को तीन अलग-अलग किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में भेजा जाता है। इसी कड़ी में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी को यानी 3 दिन पहले 13वीं किस्त जारी की। पर कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में ये किस्त नहीं पहुंची। इसलिए अगर आप चाहें तो आप चेक करके ये जान सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
13वीं किस्त नहीं आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक - फोटो : Istock
  • दरअसल, अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आप ये चेक करना चाहते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं। तो ऐसी स्थिति में आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे ही पात्र किसानों की लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
13वीं किस्त नहीं आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक - फोटो : istock
ये रहा नाम चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं और आप ये जानना चाहते हैं कि आपको लिस्ट मिली है या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची देखनी होगी
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा

4 of 5
13वीं किस्त नहीं आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको फॉर्मर कॉर्नर पर जाना होगा और यहां क्लिक करना है
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
  • यहां पर बेनिफिशियरी लिस्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
13वीं किस्त नहीं आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और फिर गांव चुनना है
  • इसके बाद आपको गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के उन लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी, जो इस योजना के लाभार्थी हैं यानी इन लोगों को किस्त का लाभ मिलना तय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें