फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किस दिन बैंक खाते में आ सकती है 23वीं किस्त? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे नहीं

Mon, 08 Jun 2026 11:07 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 23 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त किस दिन रिलीज होगी? यहां इस बारे में जानने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को कब मिलेगी 23वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 23rd Installment Release Date: देश के किसानों के लिए भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए किसानों को लाभ दिए जाते हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

इस योजना के जरिए पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस बार इस योजना के तहत 23वीं बार 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये 23वीं किस्त किस दिन जारी हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को कब मिलेगी 23वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कौन सी किस्त आनी है इस बार?
  • पीएम किसान योजना की इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है
  • इससे पहले योजना की 22 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • बीते मार्च महीने में योजना की 22वीं किस्त जारी हुई थी
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को कब मिलेगी 23वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किस दिन रिलीज होगी 23वीं किस्त?
  • इस बार योजना की 23वीं किस्त रिलीज होनी है
  • पर क्या आप जानते हैं इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे- 22वीं किस्त बीते मार्च महीने में जारी हुई थी

4 of 5
किसानों को कब मिलेगी 23वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय इस महीने यानी जून में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि जुलाई में ये 23वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख सामने नहीं आई है और इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को कब मिलेगी 23वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिलेगा लाभ और किसे नहीं?
  • पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं
  • साथ ही ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम करवाते हैं
  • किसानों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है
  • अगर आप ये सब काम करवा लेते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें