फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana e-KYC: सावधान! अगर आपने नहीं करवाया है ये काम, तो आपके भी अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे

Mon, 01 Aug 2022 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana e-KYC: नहीं करवाई ई-केवाईसी तो 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana e-KYC: सरकार द्वारा कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के किसानों तक पहुंचता है। इन योजनाओं का मकसद किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इन पैसों को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। लेकिन किस्त का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आप अपनी ई-केवाईसी करवाएं। इसके लिए आखिरी तारीख रखी गई थी, अगर आपने ये अब तक नहीं करवाई है तो आपको मिलने वाले 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana e-KYC: नहीं करवाई ई-केवाईसी तो 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock
ये थी आखिरी तारीख?
  • जैसा कि हमने भी अपनी खबरों के जरिए बार-बार आपको ये बताया कि पीएम किसान लाभर्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 थी। अगर आपने तब तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana e-KYC: नहीं करवाई ई-केवाईसी तो 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock
क्या अभी बढ़ सकती है तारीख?
  • जिन लोगों ने आखिरी तारीख तक ई-केवाईसी नहीं करवाई, क्या उनके लिए अभी तारीख आगे बढ़ सकती है? अगर पिछली बार पर नजर डालें, तो पहले ये तारीख आगे बढ़ चुकी है। लेकिन अभी तक पीएम किसान पोर्टल पर कोई नई तारीख नहीं दी गई है। ऐसे में इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

4 of 6
PM Kisan Yojana e-KYC: नहीं करवाई ई-केवाईसी तो 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock
ये था ई-केवाईसी करवाने का ऑनलाइन तरीका:-

स्टेप 1
  • आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना था।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana e-KYC: नहीं करवाई ई-केवाईसी तो 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर 'फॉर्मर कॉर्नर' के ऑप्शन पर जाकर 'ई-केवाईसी' के विकल्प को चुनना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana e-KYC: नहीं करवाई ई-केवाईसी तो 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर सर्च पर क्लिक करना था। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करने के लिए 'ओटीपी सबमिट' पर क्लिक करना था। फिर ओटीपी भरते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाती। 

नोट: अगर ई-केवाईसी की आखिरी तारीख आगे बढ़ती है, तो आप इसी तरीके को अपनाकर अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें