फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आखिरी मौका आज! नहीं किया ये काम, तो 12वीं किस्त के लाभ से हो जाएंगे वंचित

Sun, 31 Jul 2022 03:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana e-Kyc - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana E-KYC: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। अगर आपने अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको ये काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।

देश में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को तीन किस्त के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त को ट्रांसफर किया जा चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana e-Kyc - फोटो : iStock
वहीं अगर आप 12वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको आज यानी 31 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। सरकार द्वारा ई-केवाईसी की डेडलाइन 31 जुलाई, 2022 तय की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana e-Kyc - फोटो : istock
अगर आप आज ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाली अगली किस्तों का लाभ नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

4 of 5
PM Kisan Yojana e-Kyc - फोटो : iStock

ऐसे करें ई-केवाईसी

ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद फॉर्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana e-Kyc - फोटो : iStock
नेक्स्ट स्टेप पर अपनी आधार डिटेल्स को दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको उस ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करना होगा। इस प्रोसेस को करके आप आसानी से अपनी ई-केवाईसी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें