फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आपने भी नहीं करवाया ये छोटा सा काम, तो अटक सकते हैं किस्त के पैसे

Tue, 09 Aug 2022 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 12th Installmet: केंद्र सरकार हर साल कई नई योजनाओं की शुरुआत करने के अलावा कई पुरानी योजनाओं में बदलाव भी करती है। इनमें कई मूलभूत योजनाओं के अलावा बीमा और आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसी तरह देश के अन्नदाताओं के लिए भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एक योजना है। अब तक योजना की 11 किस्त जारी हो चुकी है और सभी को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसमें पात्र किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी, लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण 12वीं किस्त का पैसा अटक सकता है? तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां:-

फॉर्म में हुई गलती
 
  • अगर आपके फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती हुई है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। बैंक खाते पर और आधार पर दिए हुए नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होने पर भी ये दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
बैंक संख्या का गलत होना
  • सरकार द्वारा जो किस्त के पैसे भेजे जाते हैं, वो सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आते हैं। ऐसे में अगर बैंक खाता संख्या गलत है, तो भी आपके पैसे अटक सकते हैं।

4 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
जेंडर
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 12वीं किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आपका जेंडर भी सही भरा हो क्योंकि ये गलत होने पर किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
ई-केवाईसी
  • वहीं, 12वीं किस्त का लाभ लेने के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी ई-केवाईसी पूरी हो। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 थी, लेकिन अगर आपने ये नहीं करवाई है तो ऐसे में 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। हालांकि, ये अब नहीं हो सकती है क्योंकि फिलहाल इसकी तारीख को फिर से आगे नहीं बढ़ाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें