फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान सावधान! अगर बैंक अकाउंट में नहीं करवाया ये एक काम, तो अटक सकती है 23वीं किस्त

Mon, 11 May 2026 06:42 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Mein DBT Kyo Jaruri Hai: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको डीबीटी जैसे काम करवाने जरूरी होते हैं। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 23rd Installment: केंद्र सरकार की वैसे तो कई सारी योजनाएं हैं, लेकिन अगर ये कहा जाए कि सबसे चर्चित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है तो शायद इसमें दो राय न हो। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लाभार्थी जुड़े हैं और साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये का लाभ ले रहे हैं।

इस योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी होने क बाद अब बारी 23वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आपके बैंक खाते में एक काम होना जरूरी है वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? चलिए जानते हैं योजना से जुड़े किसानों को अपने बैंक खाते में कौन सा काम करवाना होता है...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
क्या काम करवाना होता है बैंक में?
  • अगर आप पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो आपको डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का काम करवाना होता है
  • दरअसल, सरकार किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से ही लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है
  • ऐसे में अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
डीबीटी कैसे करवाएं?

स्टेप 1
  • डीबीटी के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक जाना है
  • जिस ब्रांच में आपका बैंक खाता है उस बैंक शाखा में जाएं
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिले और उन्हें बताएं कि आपको डीबीटी करवानी है

4 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपको आधार लिंकिंग/सीडिंग फॉर्म या NPCI मैपिंग फॉर्म दिया जाता है
  • इस फॉर्म को आपको भरना होता है
  • जो-जो जानकारी इसमें मांगी गई हैं, उन्हें भर दें
  • फॉर्म में हस्ताक्षर भी करें, जो आपके बैंक खाते में हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान डीबीटी का काम कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपको इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड की कॉपी लगानी होती है
  • इसके बाद इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें
  • अधिकारी फॉर्म चेक करके जमा कर लेता है
  • फिर सबकुछ सही होने में कुछ दिनों में आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन चालू हो जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें