फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hotel Washroom Rules: क्या हाइवे के होटल आपको पानी पीने या वॉशरूम इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं? जानें नियम

Mon, 11 May 2026 06:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Right To Use Toilet On Highway: अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब लोग हाइवे पर चलते हैं तो उन्हें वॉशरूम इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है। बहुत से लोग हाईवे पर मौजूद होटल का वॉशरुम इस्तेमाल करने से हिचकिचाते हैं। आइए इस लेख में आपके अधिकारों के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या हाईवे का होटल इस्तेमाल कर सकते हैं? - फोटो : AI
Highway Travel Tips: अक्सर लॉन्ग रूट वाले हाईवे पर ये देखने को मिलता है कि रिहायसी इलाके काफी दूर-दूर तक नहीं दिखते हैं। ऐसे में जब लोगों को प्यास लगती है या वॉशरूप इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है तो उनके लिए आसपास दिख होटल ही एक विकल्प होता है। कई बार लोग इन होटल में जाने से हिचकिचाते हैं।

मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय कानून के अनुसार, देश का कोई भी होटल आपको मुफ्त में पीने का साफ पानी देने और अपना वॉशरूम इस्तेमाल करने देने से मना नहीं कर सकता। बता दें कि ये नियम साधारण होटलों से लेकर या फाइव स्टार होटलों के लिए लागू होते हैं। अक्सर जानकारी के अभाव में लोग इस अधिकार का लाभ नहीं ले पाते और परेशान होते रहते हैं, जबकि यह सुविधा पुरी तरह मुफ्त होती है।
विज्ञापन

2 of 5
आपके पास क्या अधिकार हैं? - फोटो : Adobe Stock
आपके पास क्या अधिकार हैं?
  • 1867 के सराय एक्ट अनुसार, कोई भी होटल का कर्मचारी किसी भी व्यक्ति को पीने का पानी और वॉशरूम की सुविधा देने से इनकार नहीं कर सकता।
  • अच्छी बात यह है कि इस सेवा के लिए होटल आपसे कोई पैसा या शुल्क नहीं मांग सकता, यह सुविधा पूरी तरह फ्री होती है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर होटल वाले मना करे तो क्या कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
अगर होटल वाले मना करे तो क्या कर सकते हैं?
  • अगर कोई होटल मालिक या कर्मचारी आपको रोकता है, तो आप पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके शिकायद कर सकते हैं।
  • अगर मामला कोर्ट में गया और होटल वालों का नियमों का उल्लंघन करना साबित हो गया तो होटल का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है।

4 of 5
सफर के दौरान अन्य जरूरी बातें - फोटो : AdobeStock
सफर के दौरान अन्य जरूरी बातें
  • हाईवे पर मौजूद पेट्रोल पंपों पर भी साफ टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था मुफ्त होती है।
  • आपातकालीन स्थिति में आप होटल या पेट्रोल पंप से प्राथमिक चिकित्सा किट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जागरूकता जरूरी है - फोटो : Adobe Stock
जागरूकता जरूरी है
  • कानून आपकी सुविधा के लिए बना है, इसलिए हाईवे पर सफर करते समय किसी भी होटल में पानी मांगने से न हिचकिचाएं।
  • इस नियम के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को भी बताएं ताकि वे भी सुरक्षित सफर का आनंद ले सकें।
  • अपने अधिकारों को जानने से आप किसी भी प्रकार की असुविधा या मानसिक उत्पीड़न से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें