17th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। किसानों के लिए चलाई जाने वाली इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े लाभार्थियों को है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त अटके नहीं तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...