फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, ये है वजह

Sat, 17 Sep 2022 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : Amar Ujala
PM kisan Yojan 12th installment Date: देश के गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, ताकि इन लोगों तक आर्थिक मदद के अलावा अन्य लाभ पहुंच सके। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई योजनाएं चला रही हैं। इनमें पेंशन, राशन, रोजगार, बीमा, स्वास्थ्य योजनाओं के अलावा भी कई अन्य तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को नहीं मिल पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे:-

नंबर 1
  • पीएम किसान योजना से जुड़े हुए लाभार्थियों ने अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई, तो उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी। हालांकि, अभी आपके नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
नंबर 2
  • पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ वो किसान ले सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। लेकिन देखने में आया है कि कई किसानों ने अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ लिया ये ले रहे हैं।

4 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
  • अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटकने के अलावा आपके नाम पर नोटिस जारी हो सकता है। साथ ही सरकार ऐसे किसानों से रिकवरी भी कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपने आवेदन के समय अपने फॉर्म में कोई गलती की है। जैसे- अगर आपने अपना नाम अंग्रेजी की जगह पर हिंदी में लिख दिया है या फिर आपने फॉर्म में जेंडर नहीं भरा है आदि। तो ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : Amar Ujala
इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त
  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अब तक 11 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं। इसलिए सभी किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने के किसी भी दिन 12वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें