फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जानें कब जारी हो सकती है 14वीं किस्त, इस तरीके से किसान चेक कर सकते हैं स्टेटस

Mon, 01 May 2023 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 14वीं किस्त के पैसे कब मिल सकते हैं? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: हर साल सरकारी योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंदों और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच पाए। इस कड़ी में आवास, बिजली, राशन, शिक्षा, बीमा, भत्ते और आर्थिक मदद देने जैसी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं और इसी में से एक योजना किसानों के लिए भी चलती है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने बाद 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये की मदद। ऐसे में इस बार बारी 14वीं किस्त की है, जिसका इंतजार सभी लाभार्थियों को है। ऐसे में आप किस्त के बारे में जान सकते हैं और किसान अपना स्टेटस चेक करने के तरीके के बारे में भी यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को 14वीं किस्त के पैसे कब मिल सकते हैं? - फोटो : istock
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
  • सरकार द्वारा किसानों को किस्त के पैसे अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच दिए जाते हैं। ऐसे में इस बार 14वीं किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच आनी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि मई महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को 14वीं किस्त के पैसे कब मिल सकते हैं? - फोटो : istock
किसान अपना स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं
  • तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा

4 of 5
किसानों को 14वीं किस्त के पैसे कब मिल सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • किसान पोर्टल पर जाने के बाद आपको थोड़ा सा नीचे की तरफ आना है
  • जहां आपको बेनिफिशियरी स्टेटस का विकल्प दिखेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को 14वीं किस्त के पैसे कब मिल सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके सामने दो बॉक्स होंगे
  • जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर या अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है
  • साथ में स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें और फिर गेट डाटा पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें