फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: एक क्लिक में यहां कर सकते हैं चेक, जान पाएंगे आपको 16वीं किस्त मिलेगी या नहीं

Fri, 02 Feb 2024 09:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं, जिनसे लाखों-करोड़ों लोग किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। अब जैसे किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन करती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को तीन अलग-अलग किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस तरह किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस बार किसानों को 16वीं किस्त मिलनी है। ऐसे में आप ये जान सकते हैं कि क्या आपको ये लाभ मिल पाएगा या नहीं। इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock
किस्त के लिए स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि क्या आपको 16वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो यहां जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • इसके बाद आपको यहां पर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
  • फिर आपको यहां पर स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसें भरें
  • इसके बाद आपको गेट ओटीपी पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा

4 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर इस ओटीपी को यहां दर्ज करें, जिसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना स्टेटस नजर आएगा
  • आपको यहां पर चेक ये करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे स्टेटस में क्या लिखा है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • दरअसल, अगर ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग या इनमें से किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो इसका मतलब होता है कि आपका ये काम अधूरा है जिसके कारण आप किस्त से वंचित रह सकते हैं
  • जबकि, तीनों के आगे 'यस' लिखे होने का मतलब है कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें