PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनका उद्देश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। जो लोग शहरों में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में, दोनों ही जगह सामान रुप से योजना के जरिए मदद की जाती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जिसमें हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इस बार किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा। पर इससे पहले आप बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करके ये जान लें कि किस किसान को लाभ मिल सकता है और किसका नाम लिस्ट से कट सकता है। तो चलिए जानते हैं किसान कैसे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...