15th Installment Of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका पूरा खर्च भी वो ही उठाती है। योजना के अंतर्गत लाभर्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इस तरह प्रत्येक लाभार्थी को कुल सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अब इस बार बारी 15वीं किस्त की है, लेकिन इससे पहले अगर आप योजना में अपना बैंक खाता अपडेट करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...