फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आप भी अपडेट करवाना चाहते हैं अपना नया बैंक खाता, तो किसान यहां जानें तरीका

Thu, 21 Sep 2023 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के लाभार्थी कैसे नया बैंक खाता अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
15th Installment Of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका पूरा खर्च भी वो ही उठाती है। योजना के अंतर्गत लाभर्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इस तरह प्रत्येक लाभार्थी को कुल सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अब इस बार बारी 15वीं किस्त की है, लेकिन इससे पहले अगर आप योजना में अपना बैंक खाता अपडेट करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के लाभार्थी कैसे नया बैंक खाता अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock
योजना से जुड़े लाभार्थी ऐसे बदल सकते हैं बैंक खाता:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आप अपना नया बैंक खाता योजना में अपडेट करवा दें, तो आप ऐसा कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल Pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के लाभार्थी कैसे नया बैंक खाता अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब पोर्टल पर आपको 'Updation of Self Registered Farmers' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको 'डेटा प्राप्त करें' वाले बटन पर क्लिक करना है

4 of 5
पीएम किसान योजना के लाभार्थी कैसे नया बैंक खाता अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपकी सारी जानकारी स्क्रीन पर नजर आएगी
  • यहां अपनी जानकारी चेक कर लें
  • इसके बाद आपको एडिट बटन पर क्लिक करना है
  • अब आप अपने बैंक खाते की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के लाभार्थी कैसे नया बैंक खाता अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको 'सेव' बटन पर क्लिक कर देना है
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना है फिर सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपके नए बैंक खाते की जानकारी डेटाबेस में अपेडट कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें