PM Kisan Samman Nidhi Registration: किसान दिन-रात खेत में मेहनत करता है और तब जाकर उसकी फसल लहराती है। खेती करने के लिए किसान को खेती के उपकरण चाहिए होते हैं और आर्थिक मदद भी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आपका नाम अब तक इस योजना से नहीं जुड़ा है तो आप आवेदन कर जुड़वा सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना में पंजीकरण कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं...