फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: क्या आपका भी नहीं जुड़ा है पीएम किसान योजना में नाम? तो ये रहा तरीका, मिलेंगे 6 हजार रुपये

Sat, 23 Nov 2024 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसान कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Registration: किसान दिन-रात खेत में मेहनत करता है और तब जाकर उसकी फसल लहराती है। खेती करने के लिए किसान को खेती के उपकरण चाहिए होते हैं और आर्थिक मदद भी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आपका नाम अब तक इस योजना से नहीं जुड़ा है तो आप आवेदन कर जुड़वा सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना में पंजीकरण कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
मिलेगी 19वीं किस्त
  • आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लें कि अब अगली किस्त 19वीं जारी होनी है। नियमों के तहत ये किस्त जनवरी महीने में लाभार्थियों के बैंक खाते में आ सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
किसान कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़वा सकते हैं योजना से अपना नाम:-

स्टेप 1
  • अपना नाम योजना में जुड़ने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और यहां पर 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाला विकल्प चुनें जिसके बाद सामने आए आवेदन फॉर्म को भर लें
  • इसके बाद 'रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन' या 'अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन' में से किसी एक को चुन लें
  • फिर अपना आधार नंबर और अपना मोबाइल नंबर भरें जिसके बाद अपना राज्य चुनना है

4 of 5
किसान कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब कैप्चा कोड भरना है और 'गेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां भर दें
  • फिर 'प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन' वाले बटन पर क्लिक करें और अपना जिला भरकर अपने बैंक खाते की जानकारी दें
  • इसके बाद आधार की जानकारी भी यहां भर दें और अपना दस्तावेज अपलोड करके 'सेव' वाले बटन पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये काम भी हैं जरूरी:-
  • आवेदन के बाद आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • किसानों को भू-सत्यापन भी करवाना होता है और साथ ही अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से भी लिंक करवाना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें