PM Kisan Samman Nidhi Yojana Year Ender: अगर यूं कहा जाए कि किसान भी हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एक अहम रोल निभाते हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? क्योंकि जब किसान दिन-रात मेहनत करके फसल उगाता है तभी देश को धान, चावल, गेहूं और बाकी अनाज मिल पाता है। वहीं, जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती हैं।
ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इसमें किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में जब ये साल 2025 बीत रहा है, तो जानना जरूरी हो जाता है कि किसानों के लिए साल 2025 कैसा रहा। इस वर्ष किसानों को कौन-कौन सी किस्त का लाभ मिला, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...