PM Kisan Yojana e-KYC: देश के अलग-अलग कोने में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा नजर आती है, जो असल में गरीब वर्ग से आते हैं, जो असल में जरूरतमंद हैं। ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, जिसके कारण ये अपनी आम जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों के लिए कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही देख लीजिए, जिसे जरूतमंद किसानों के लिए चलाया गया। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, और इसमें सालाना 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। इस योजना के समय-समय पर नियम भी बदलते रहते हैं, जैसे- ई-केवाईसी करवाने के लिए सभी लाभार्थियों को कहा गया था। लेकिन जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है क्या उन्हें 12वीं किस्त का लाभ मिल सकता है? तो चलिए इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...