फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस योजना से हर साल करोड़ों किसानों को मिलते हैं 6 हजार रुपये, जानें आपको मिल पाएंगे या नहीं

Fri, 22 Aug 2025 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: अगर आपको पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाला लाभ चाहिए, तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria: सरकार कई सारी योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। आज भी हमारे देश में एक बड़ी तबका गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने के मजबूर है। यही नहीं, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी भी एक बड़ी संख्या है। ऐसे ही लोगों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है ताकि, इन जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जा सके और उनकी मदद की जा सके।

जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है जिससे किसानों को खेती करने में मदद हो सके। मौजूदा समय में करोड़ों किसान इस योजना से जुड़े हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलता है?
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको इस योजना के तहत आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की कुल तीन किस्तों में दिया जाता है। इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
आ चुकी हैं 20 किस्त
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं यानी जो किसान इस योजना से जुड़े हैं उन्हें 20 बार 2-2 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। सरकार डीबीटी के माध्यम से ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है। हर किस्त में करोड़ों किसानों को 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है।

4 of 5
पीएम किसान योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले किस्त का लाभ वे किसान ले सकते हैं जो भूमिधारक किसान परिवार हैं और जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं। बाकी, जब आप योजना में आवेदन करते हैं तो वहां भी आपको पता चल जाता है कि आप योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • अगर आप पीएम किसान योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। फिर यहां पर 'New Farmer Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर आप आवेदन कर सकते हैं
  • वहीं, ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर जाकर आप आवेदन करवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें