PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कुछ नई हैं तो कुछ योजनाओं में बदलाव किए गए हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका सीधा लाभ किसानों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। किसानों को अब तक 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी गलती के कारण किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...