फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान भूलकर न करें ये 3 गलतियां, वरना अटक सकती है 23वीं किस्त

Sat, 04 Apr 2026 10:53 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना के तहत इस बार 23वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आप इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की 23वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। घर बनाने से लेकर मुफ्त इलाज देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। वहीं, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है।

इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और इसी क्रम में इस बार योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण आपकी किस्त अटक सकती है यानी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की 23वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • वहीं, 23वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है और इसलिए माना जा रहा है कि जून के आखिरी में या जुलाई की शुरुआत में 23वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की 23वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किन गलतियों के कारण अटक सकती है किस्त?

पहला कारण
  • किस्त अटकने का पहला कारण है ई-केवाईसी का न होना या अधूरा रहना
  • आप चाहे योजना से नए जुड़े हैं या पुराने हैं, एक बार ये चेक जरूर करें कि आपकी केवाईसी हो रखी है या नहीं
  • अगर ई-केवाईसी नहीं हुई है तो अपने नजदीकी CSC केंद्र से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट से खुद कर लें

4 of 5
किन किसानों की 23वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा कारण
  • अगर आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है
  • योजना के तहत ये भी जरूरी काम है जिसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन होता है
  • अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो जरूर करवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की 23वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा कारण
  • किस्त अटकने का तीसरा कारण है आधार लिंकिंग का काम न होना या अधूरा रहना
  • इसलिए आप इस काम को जरूर करवा लें
  • आप अपने बैंक की शाखा में जाकर आधार लिंकिंग का काम करवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें