फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Aadhaar Alert: सावधान! कहीं आपका आधार नकली तो नहीं? UIDAI ने बता दिया कैसे चेक करें

Sat, 04 Apr 2026 07:57 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UIDAI Fake Aadhaar Card Check Process: अगर आपको भी ये चेक करना है कि आपका आधार फेक है या असली? तो इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने ये चेक करने का तरीका बता दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
नकली आधार कार्ड का कैसे पता करें? - फोटो : Amar Ujala
Fake or Real Aadhaar Card: भले ही कई डॉक्यूमेंट हैं जिनके न होने पर आपका काम अटक सकता है, लेकिन आधार कार्ड आज के समय में काफी जरूरत वाला डॉक्यूमेंट बन चुका है। सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में अकाउंट खुलवाना हो। आपको अधिकतर सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं, इन सबके बीच क्या आपका आधार कार्ड असली है या नहीं? ये आप खुद चेक कर सकते हैं। 

यही नहीं, अगर आप किसी दूसरे का आधार कार्ड चेक करना चाहते हैं जैसे:- किसी को घर किराए पर देते हुए आदि। तो आप ये खुद चेक कर सकते हैं जिसका तरीका भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने बताया है। चलिए जानते हैं असली-नकली आधार में अंतर समझने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
नकली आधार कार्ड का कैसे पता करें? - फोटो : Amar Ujala
कैसे चेक करें असली-नकली आधार में फर्क?
  • दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा वो तरीका बताया गया है जिससे आप असली-नकली आधार कार्ड का पता लगा सकते हैं
  • यूआईडीएआई द्वारा अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें एक वीडियो है
विज्ञापन

3 of 5
नकली आधार कार्ड का कैसे पता करें? - फोटो : Amar Ujala
  • इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे लोग ये चेक कर सकते हैं आधार कार्ड असली है या नकली है
  • इसलिए अगर आप भी अपना या किसी का आधार कार्ड चेक करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं

4 of 5
नकली आधार कार्ड का कैसे पता करें? - फोटो : Adobe Stock
असली-नकली आधार कार्ड का पता कैसे करें?

पहला स्टेप
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में आधार एप इंस्टॉल करना है
  • फिर इस एप को ओपन करें और 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन भरें
  • अब एप ओपन होने के बाद आपको नीचे की तरफ नेविगेशन बार दिखेगा
  • इस बार में आपको क्यूआर कोड स्कैन करने का ऑप्शन मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकली आधार कार्ड का कैसे पता करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आप जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके मोबाइल का कैमरा ओपन होगा
  • फिर आपको आधार कार्ड में बने क्यूआर कोड को स्कैन करना है
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आधार असली है या नकली है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें