फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: क्या e-kyc के बिना खाते में आ सकती है 24वीं किस्त? जानें इससे जुड़े जरूरी नियम

Thu, 29 Oct 2026 07:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Kisan 24th Installment Date: 30 अक्तूबर को किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त भेजी जाएगी।
  • ऐसे में कई किसान भाइयों के मन में ये सवाल है कि क्या खाते में पैसे पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 
  • आइए इस लेख में इसी के बारे में सभी जरूरी बातें विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान 24वीं किस्त - फोटो : AI
E-KYC Mandatory For PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कल यानी 30 अक्तूबर को पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 

इस घोषणा के बाद से ही अन्नदाताओं के मन में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या जिन किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, उनके खाते में भी यह किस्त आएगी या उनका पैसा रुक जाएगा। सरकार ने इस संबंध में पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आइए बहुत आसान भाषा में समझते हैं कि ई-केवाईसी न होने पर किस्त को लेकर क्या नियम लागू होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या ई-केवाईसी के बिना किस्त मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या ई-केवाईसी के बिना किस्त मिल सकती है?
  • पीएम किसान योजना के तहत किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना पूरी तरह से अनिवार्य है।
  • सरकार द्वारा बनाए गए नए नियमों के अनुसार, जिस किसान की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उसके खाते में अगली किस्त का पैसा नहीं भेजा जाएगा।
  • योजना का लाभ बिना किसी बाधा के लगातार पाने के लिए इसे समय पर कराना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-केवाईसी पूरी न होने पर क्या होता है? - फोटो : Adobe stock
ई-केवाईसी पूरी न होने पर क्या होता है?
  • अगर किसी किसान की ई-केवाईसी प्रक्रिया अधूरी रहती है, तो उसका नाम पीएम किसान की लाभार्थी सूची में होने के बावजूद भुगतान रोक दिया जाता है।
  • सत्यापन न होने तक किस्त का पैसा अटक जाता है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त का पैसा न रुके और सीधे खाते में आए, तो तुरंत ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करें।

4 of 5
घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे पूरी करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे पूरी करें?
  • किसान अपने घर बैठे ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया को बेहद आसानी से पूरा कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • वहां अपने आधार कार्ड नंबर से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी दर्ज कर आप कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन ई-केवाईसी की प्रक्रिया को खुद ही सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन के अलावा अन्य कौन सा विकल्प है? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन के अलावा अन्य कौन सा विकल्प है?
  • अगर आपको ऑनलाइन माध्यम से ई-केवाईसी करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं। 
  • वहां मौजूद ऑपरेटर बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) या फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे के सत्यापन) के जरिए आपकी ई-केवाईसी तुरंत अपडेट कर देगा।
  • इसके लिए बस आपको अपना आधार कार्ड और मोबाइल साथ ले जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें