Smartphone Battery Charging Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हम सबकी जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी लंबे समय तक चले, इसके लिए ज्यादातर लोग यही चाहते हैं कि उनका फोन हमेशा 100% चार्ज रहे।
इसके लिए कई लोग रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी आदत आपके महंगे स्मार्टफोन की बैटरी को अंदर ही अंदर पूरी तरह खोखला कर रही है? अगर आप भी अपने फोन को हर बार पूरा और जरूरत से ज्यादा चार्ज करते हैं, तो आज ही सावधान हो जाने की जरूरत है। आइए इस लेख में इसी के बार में विस्तार से समझते हैं।