फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: एक महीने की वैलिडिटी के साथ ये हैं जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स, मिल रहे हैं ये शानदार बेनिफिट्स

Tue, 22 Nov 2022 10:37 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : Jio
Jio Recharge Plans: अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप कम दिनों की वैलिडिटी वाले किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये प्लान आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। जियो के इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा इन रिचार्ज प्लान्स में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना डेली डाटा लिमिट भी मिलती है। वहीं मैसेजिंग की सुविधा भी आपको इन प्लान्स में मिल रही है। अगर आप महीने भर की वैलिडिटी के साथ किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आप इन प्लान्स को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 299 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का उपयोग भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 209 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1 GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें आपको मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा मिल रही है। 

4 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 419 रुपये का रिचार्ज प्लान

अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आप जियो के इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं। जियो के इस प्लान की कीमत 419 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock
इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 3 GB डाटा मिलता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। 

Gratuity: पांच साल से कम नौकरी करने पर भी उठा सकते हैं ग्रेच्युटी का लाभ, जानें क्या है नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें