फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों को जल्द निपटा लेने चाहिए ये दो काम, वरना नहीं मिलेंगे किस्त के 2 हजार रुपये

Tue, 22 Nov 2022 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से पीएम किसान योजना में लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana Update: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए हमारे देश में योजनाएं चलती हैं, ताकि हर किसी जरूरतमंद को लाभ मिल सके। हर साल सरकारें इन योजनाओं में काफी मोटा पैसा खर्च करती हैं, ताकि शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है। योजना से जुड़े पात्र लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है, और ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। योजना के तहत अब तक किसानों को 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। वहीं, अब 13वीं किस्त भी जल्द आ सकती है। लेकिन इन सबके बीच किसानों के लिए दो काम करने जरूरी है, क्योंकि अगर उन्होंने ये नहीं किए तो उनको मिलने वाली किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं और कितने जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से पीएम किसान योजना में लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
ये है पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप चाहते हैं कि आपको लाभ मिले, तो इसके लिए आपको दो काम करवाने सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन। सरकार की तरफ से प्रत्येक लाभार्थी का ये किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से पीएम किसान योजना में लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, लोग फर्जी तरीके से योजना का लाभ न ले सके। इसके लिए सरकार की तरफ से ये व्यवस्था शुरू की गई। ऐसे में अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत करवा लें।

4 of 5
किन कारणों से पीएम किसान योजना में लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • बात दूसरे काम की करें, तो ये है ई-केवाईसी। अगर आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे नहीं अटके, तो आप ऐसे में योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से पीएम किसान योजना में लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
पोर्टल से ऐसे कर सकते हैं ई-केवाईसी:-
  1. सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. फिर 'ई-केवाईसी' के ऑप्शन पर क्लिक करें
  3. फिर आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक करें
  4. अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। इसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें