फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आज ही करा लें ई-केवाईसी, वरना अटक सकते हैं किस्त के पैसे, बस इतने बजे तक है समय

Wed, 31 Aug 2022 10:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ई-केवाईसी करवाने की आज ही आकिरी तारीख - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan e-KYC Last Date: केंद्र सरकार द्वारा लगभग हर वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। ऐसे ही देश के अन्नदाताओं यानी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते मे दिए जाते हैं। इन 6 हजार रुपये को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त में लाभार्थियों को दिया जाता है। सरकार की तरफ से अब तक कुल 11 किस्त जारी की जा चुकी है, और अब जल्द ही 12वीं किस्त भी जारी हो सकती है। लेकिन अगर आप 12वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं..
विज्ञापन

2 of 7
ई-केवाईसी करवाने की आज ही आकिरी तारीख - फोटो : istock
ये है आखिरी तारीख
  • दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई किसान ऐसा नहीं करता है, तो उसको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ई-केवाईसी करवाने की आज ही आकिरी तारीख - फोटो : istock
  • वहीं, ई-केवाईसी की आखिरी तारीख आज यानी 31 अगस्त 2022 है। ये आखिरी मौका है, जब आप रात 12 बजे से पहले-पहले ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 7
ई-केवाईसी करवाने की आज ही आकिरी तारीख - फोटो : istock
यहां से करवा सकते हैं ई-केवाईसी
  • आप चाहें तो ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी किसी भी सीएससी केंद्र पर जा सकते हैं। यहां ई-केवाईसी कर दी जाती है। वहीं, आप घर बैठे खुद ऑनलाइन तरीके https://pmkisan.gov.in/ से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ई-केवाईसी करवाने की आज ही आकिरी तारीख - फोटो : istock
ऐसे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-केवाईसी:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे करने के लिए आपको आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
विज्ञापन

6 of 7
ई-केवाईसी करवाने की आज ही आकिरी तारीख - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और साथ में स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरें
  • अब 'ई-केवाईसी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ई-केवाईसी करवाने की आज ही आकिरी तारीख - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद 'सर्च' पर क्लिक करें और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भर दें, जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें