फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है खाते में 13वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Thu, 10 Nov 2022 11:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update: देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। देश में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसमें हर किस्त में किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। हाल ही में 17 अक्तूबर, 2022 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में 12वीं किस्त को जारी किया था। 12वीं किस्त मिलने के बाद किसान अब 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त कब तक आ सकती है? ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसों को अगले साल जनवरी महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, भारत सरकार ने इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
pm kisan new - फोटो : istock
वहीं जिन किसानों ने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में बिना रुकावट योजना का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं अगर आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबरों 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करना चाहिए। यहां कॉल करके आप अपनी समस्याओं को सुलझा सकते हैं। 

ABY: आयुष्मान भारत योजना में करने जा रहे हैं रजिस्ट्रेशन, तो जान लें ये बातें, वरना रद्द हो सकता है आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें